Home > मनोरंजन ,
दिव्यांग चंचल एक पैर से करती है डांस, मासूम ने घर बैठे ऐसे ली ट्रेनिंग

रायपुर। à¤•ुरुद की रहने वाली चंचल सोनी के हौसले को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जन्म से दिव्यांग की छाप के साथ जीवन में आगे बढ़ने वाली चंचल इन दिनों नेशनल और इंटरनेशल मंचों पर अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं।

कहा जाता है कि जिनके अंदर आत्मविश्वास होता है, दुनिया में इतिहास वही रचता है। इसका जीता जागता उदाहरण हैं चंचल। चंचल शासकीय माध्यमिक शाला डांडेसरा में छठवीं की छात्रा हैं। उनका दाहिना पैर मात्र घुटने तक है।

घुटने के नीचे का हिस्सा जन्म से ही नहीं है। इसके बावजूद डांस के प्रति उनकी लगन देखकर लोग आश्चर्य में रह जाते हैं। ढाई वर्ष की उम्र से कर रही डांस चंचल ढाई वर्ष की उम्र से डांस कर रही हैं।

उनके घरवालों का कहना है कि जब वह छोटी थी तभी से मोबाइल, टीवी आदि में को देखकर डांस के लिए जिद करती थी। अब दस साल की हो गई हैं। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि नेशनल लेबल डांस एवं म्यूजिक चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल है। हाल ही में इसका सलेक्शन इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में हुआ है।

Share This News :