Home > मनोरंजन ,
जब हनीमून को बीच में छोड़ काजोल को लेकर वापस आ गए थे अजय देवगन

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बहुत ही अलग है। एक तरफ काजोल जहां थोड़ी चुलबुली हैं, वहीं अजय थोड़े शांत रहने वाले इंसान हैं। कुछ समय पहले एक शो के दौरान काजोल और अजय ने अपने हनीमून को लेकर कुछ खुलासे किए थे। शो के दौरान जब अजय से पूछा गया था कि असल जिंदगी में वो कितने रोमांटिक हैं? तो अजय के जवाब से सभी दर्शक हस-हस कर लोट पोट हो गए थे।

अजय ने कहा कि वो अपने हनीमून को आधा छोड़कर वापस आ गए थे। अजय ने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले काजोल को वादा किया था कि वो उन्हें 2 महीने के लिए हनीमून पर ले जाएंगे, लेकिन फिर वहां अजय अपने परिवार को मिस करने लगे और फिर वो काजोल को लेकर वापस आ गए।

काजोल ने उस दौरान ये भी बताया था कि शादी के इतने साल बाद भी अजय ने उन्हें आज तक प्रपोज नहीं किया। जिसके बाद अजय ने जवाब दिया था कि उन्हें नहीं लगता कि इसकी जरुरत थी।

Share This News :