Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोर्ट में दिया हलफनामा; कहा- मां केरवा कोठी में मेरे साथ रह सकती हैं

भोपाल. à¤•ेरवा कोठी मामले में नेता प्रतिपक्ष à¤…जय सिं à¤¨à¥‡ कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि वह अपनी मां को साथ रखने को तैयार हैं। मां केरवा कोठी में रह सकती हैं या वह à¤šà¤¾à¤¹à¥‡à¤‚ à¤¤à¥‹ कहीं और भी उनको किसी बंगले में रखकर उनकी देखभाल कर सकता हूं। गुरुवार को केरवा कोठी मामले में भोपाल जिला अदालत में सुनवाई हुई।  पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह की ओर से परिवाद पेश किया गया है, जिसमें उन्होंने बेटों पर प्रताड़ना और केरवा कोठी से बेदखल करने का आरोप लगाया है। अजय सिंह ने ये भी कहा कि मेरी मां के मामले में लोग राजनीति कर रहे हैं, उनकी मदद कोई नहीं कर रहा है। ये नहीं होना चाहिए।इधर, केरवा कोठी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह, बेटी वीणा सिंह और वकील ने राजस्व विभाग पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश के राजस्व मंत्री à¤¸à¥‡ मुलाकात कर उनसे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सरोज सिंह के वकील, सैम वर्मा और उनकी बेटी वीणा सिंह राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से मिलने उनके घर पहुंची। उन्होंने राजस्व विभाग पर गलत तरीके से आवंटन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से प्रॉपर्टी को अजय सिंह के नाम किया गया है।

Share This News :