Home > मनोरंजन ,
जब भूख से बेहोश हुआ 'जेठालाल' का बेटा 'टप्पू'

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'जेठालाल' का बेटा 'टप्पू' बेहोश होता नजर आता है। दरअसल, ये शो का एक पुराना वीडियो है जो फिर से इस चैनल के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया है। 11 मिनट के इस एपिसोड में टप्पू सेना की अपने पैरेंट्स से क्रिकेट किट की डिमांड है, जिसके लिए सभी बच्चे भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। ऐसा करने के बाद टप्पू सेना के सभी बच्चों के पैरेंट्स काफी परेशान हो जाते हैं। इस सेना को लीड करने वाले जेठालाल के ही बेटे टप्पू हैं। à¤‡à¤¸à¤•े बाद टप्पू अपने पैरेट्स को परेशान करने के लिए सभी बच्चों के साथ खेलने के लिए पार्क में चला जाता हैं। जब सब वापस आते हैं तो टप्पू को चक्कर आने लग जाते हैं और ऐसा कहते हुए टप्पू भूख हड़ताल के सेट पर गिर जाता है। यह देखकर टप्पू सेना और उनके पैरेंट्स काफी टेंशन में आ जाते हैं। यह वीडियो सब टीवी के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया गया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फैन फॉलोइंग इतनी है कि सालों पुराने एपिसोड का वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड होते ही ट्रेंड में आ जाता है। यह वीडियो लगभग 10 साल पुराना है। इस वीडियो को अब तक 5 à¤²à¤¾à¤– से ज्यादा बार देखा जा चुका है और टॉप 20 में ट्रेंड भी कर रहा है। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 10वीं सालगिरह मनाई गई है। ये शो साल 2009 में शुरू हुआ था। कुछ दिन पहले ही शो के अहम सितारे कवि आजाद कुमार यानि की डॉ हाथी का निधन हुआ है।

Share This News :