Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस प्रभारी बाबरिया से धक्का-मुक्की करने वाले छह कांग्रेसी निष्कासित

भोपाल। à¤…खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ रीवा में हुई धक्का-मुक्की मामले में छह नेताओं को पार्टी ने बाहर कर दिया है।

दो पार्षदों को नोटिस दिया गया है। वहीं, बाबरिया को प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाने व दिल्ली तलब करने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखने वाले बुरहानपुर के प्रवक्ता को भी पद से हटा दिया गया है।

इस मामले में पार्टी ने राजेश सिंह सिरमौर, संदीप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी बब्लू, मानवेंद्र सिंह नीरज, भास्कर सिंह मोनू जवा और राहुल सिंह त्योंथर को हटाया है। दो पार्षदों चक्रधर सिंह जवा और विनोद शर्मा को नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Share This News :