Home > अपना शहर ,
सीधे नियुक्त प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया

केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के प्रांगण में 145 सीधे नियुक्त अधीनस्थ अधिकारी एवं अवर अधिकारी मंत्रालयिक के प्रशिक्षार्थियों को 18 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के पश्चात शनिवार को दीक्षांत समारोह के आयोजन में शपथ ग्रहण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के प्राचार्य ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बी एस ठाकर, पुलिस उप महानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल उपस्थित हुए।

दीक्षांत समारोह में ऑलराउण्ड बेस्ट, बेस्ट इनडोर, बेस्ट आउटडोर, निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Share This News :