Homeवायरल न्यूज़,slider news,
इस साल राखी 19, तो दिवाली 20 दिन देरी से

इस बार त्योहारों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कारण है - 'अधिक मास'। दरअसल, हिंदू शास्त्रों में 'अधिक मास' यानी 'पुरुषोत्तम मास' को बड़ा ही पवित्र माना गया है। इस साल अधिकमास 16 मई से 13 जून के बीच था। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इसका असर आने वाले दिनों में तीज-त्योहार पर पड़ेगा। मसलन नागपंचमी 20 दिन देरी से आएगी। वहीं जन्माष्टमी 19 दिन, नवरात्र 18, शरद पूर्णिमा 20 और दीपावली 20 दिन देरी से आएगी।

- पिछले साल सावन माह 10 जुलाई से शुरू हो गया था, लेकिन इस साल यह 28 जुलाई से शुरू हुआ। इस सावन में चार सोमवार आएंगे। मलमास होने से सावन की शुरुआत 18 दिन देरी से हुई।

- इस साल रक्षाबंधन 19 दिन देरी से आएगा। 28 अगस्त से शुरू हुआ सावन 26 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही समाप्त होगा। पिछले साल राखी 7 अगस्त की थी।

- इस बार कई साल बाद शनिचरी हरियाली अमावस्या आ रही है। 11 अगस्त को हरियाली अमावस्या है और 13 अगस्त को हरियाली तीज रहेगी।

- नागपंचमी इस साल 15 अगस्त को है जो कि इस साल 20 दिन देरी से आएगी। पिछले साल नागपंचमी 27 जुलाई की थी।

 

- इस बार जन्माष्टमी 19 दिन देरी से यानी 2 सितंबर को आएगी।

- इसी तरह गणेश चर्तुथी 13 सितंबर की है जो कि पिछले साल 25 अगस्त में आई थी।

 

- साल 2018 में पितृ पक्ष 24 सितंबर से शुरू होगा और 8 अक्टूबर तक रहेगा। पिछले साल 6 से 20 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष था।

- इस साल नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ अक्टूबर महीने में आएंगे।

 

- पिछले साल नवरात्रि 21 से 29 सितंबर तक थी। इस साल अक्टूबर महीने में है। नवरात्रि की शुरूआत 10 अक्टूबर से होगी जो कि 18 अक्टूबर तक चलेगी।

- पिछले साल दशहरा 30 सितंबर को था। इस साल यह 19 अक्टूबर को है।

 

- पिछले साल 19 अक्टूबर को दिवाली थी लेकिन इस साल यह त्योहार 7 नवंबर को मनाया जाएगा।

Share This News :