Home > अपना शहर ,
हम सब अपनी मम्मी को बोलेंगे कचरा अब गली में नहीं डालेंगंे

वार्ड 6, 9 एवं 10 में चला स्वच्छता अभियान

वार्ड क्रमांक 6, 9 एवं 10 में आज स्वच्छता अभियान चलाकर आमजनों को जागरुक किया तथा स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में बच्चों ने आमजनों को स्वच्छता के बारे में संदेश दिया तथा स्वयं सभी बच्चों ने संकल्प लिया और नारे लगाए कि हम सब अपनी मम्मी को बोलेंगे कि कचरा अब गली में नहीं डालेंगे, गली हमारा घर है तथा शहर हमारा आंगन है, पूरे शहर को हमें स्वच्छ बनाना है। स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री हेतराम बाथम, श्री विकास जैन, श्री जयसिंह सोलंकी सहित, एएचओ श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री वेदप्रकाश निरंजन बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के पूर्व अपर आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए शहर भर में अनेक अभियान जनसहयोग से चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत आज वार्ड 6, 9 एवं 10 के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली आउखाना से काली माता का मंदिर तक निकाली गई। रैली के उपरांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को बैच एवं कैप लगाकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को स्वच्छता माॅनीटर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर छात्रा भूमि मौर्य को सम्मानित किया गया।
लधेडी महिला प्रसूती ग्रह में चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान के दौरान लधेडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला प्रसूती ग्रह में सभी के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा झाडू लगाकर सफाई की साथ ही उपस्थित नागरिकों को गंदगी न फैलाने की शपथ दिलाई।

  

Share This News :