Home > अपना शहर ,
वार्ड 53 में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण आज

वार्ड 53 में लगभग डेढ करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल दिनांक 20 नंवबर रविवार को प्रातः 10 बजे लक्कडखाना पुल पर किया जाएगा। विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह जी उपस्थित रहेगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाहा, सभापति श्री राकेश माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन प्रभारी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता सहित अनेक पार्षदगण एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Share This News :