Home > अपना शहर ,
ग्वालियर को स्मार्ट बनाने के लिए हमें एक परीक्षा से गुजरना होगा: श्रीमती माया सिंह

ग्वालियर शहर समार्ट सिटी में तो आ चुका है अब हमें अपने शहर कोे स्मार्ट बनाने के लिए एक बडी परीक्षा से गुजराना होगा, इसके लिए सभी को सक्रिय सहभागिता करनी होगी। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने आज वार्ड 26 में 2 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, सभापति श्री राकेश माहौर, वरिष्ठ नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, श्री पुरषोत्तम टमोटिया, वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल त्रिपाठी सहित श्री रामप्रकाश परमार, श्री जितेन्द्र यादव, श्री मनीष तोमर सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
मुरार स्थित सिंहपुर रोड पेट्रोलपंप के पास आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण जनवरी 2017 में सक्रिय सहभागिता कर शहर को स्वच्छ बनाने तथा सर्वेक्षण में ग्वालियर सर्वश्रेष्ठ रैंक दिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं तथा निगम सभी वर्गों के विकास की चिंता कर रहा है। निगम द्वारा गरीबों के आवास बनाकर आवसहीन निरंतर नागरिकों को आवासों का आवंटन किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में सीवर एवं पेयजल की सुविधा के विकास के लिए अमृत योजना के तहत करोडों के कार्य होना है। जिससे आमजन को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रदीप चतुर्वेदी, प्रभारी उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  

Share This News :