Home > अपना शहर ,
मप्र शहरी आजीविका मिशन के तहत हितग्राहियों को प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

मप्र शहरी आजीविका मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं से विभिन्न टेªà¤¡à¤¸ में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके लिए आवेदन करने के लिए 24 नवंबर 2016 तक आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
नोडल अधिकारी श्रम कल्याण विभाग डा अतिबल ंिसह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास एवं शहरी उपशमन मंत्रालय, भारत सरकार एवं सेन्ट्रल इंस्टीटयूट आफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाॅजी, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के मध्य ईएसटी एन्ट पी कार्यक्रम के अंतर्गत हिग्राहियों के कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ट्रेनिंग दिलवाया जाना है। जिसके अनुसार मप्र शहरी आजीविका मिशन को 120 हितग्राहियों का प्रशिक्षण सीपेट, भोपाल केन्द्र से कौशल प्रशिक्षण कराया जाना है। जिन ट्रेडस में प्रशिक्षण कराया जाना है उनमें मशीन आॅपरेटर प्रोसेसिंग में 7 प्रशिक्षणार्थी, मशीन आॅपरेटर इन्जेक्शन माॅडयूलिंग में 6 प्रशिक्षणार्थी एवं मशीन आॅपरेटर प्लास्टिक एक्सटरसन में 6 प्रशिक्षणार्थी को 960 घंटे अर्थात 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन ट्रेडस में प्रशिक्षण के लिए हितग्राही की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष तक होनी चाहिए एवं न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। उक्त प्रशिक्षण भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीपीएल परिवार के हितग्राहियों को आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी इच्छुक बीपीएल कार्ड धारक अभ्यार्थी डे एनयूएलएम विभाग नगर निगम सिटी सेन्टर ग्वालियर में 24 नवंबर तक बीपीएल कार्ड, 2 पासपोर्ट कलर फोटो, कक्षा 8 की अंकसूची, आधार कार्ड ,वोटर कार्ड की छायाप्रतियां साथ लाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Share This News :