Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बाहर आकर कहा- शिवराज के खिलाफ दायर करूंगा मानहानि का मुकदमा

भोपाल.पूर्व मुख्यमंत्री  à¤¦à¤¿à¤—्विजय सिंह  à¤—ुरुवार को टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे। पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह और कई कार्यकर्ता उनके साथ थे। हालांकि, यहां उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। बाहर आकर उन्होंने कहा कि टीटी नगर थाने ने लिखित में दिया है कि मेरे खिलाफ देशद्रोह का कोई केस रजिस्टर्ड नहीं है। अब मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

झूठ बोलते हैं शिवराज सिंह : à¤¦à¤¿à¤—्विजय सिंह ने कहा कि à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ  झूठ बोलते हैं, मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मेरे पास लिखित प्रमाण है, इसलिए अब मैं शिवराज के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा और मानहानि का केस करुंगा।  उमा भारतीने मेरे ऊपर मानहानि का आरोप लगाया था, लेकिन 15 साल में आरोप सिद्ध नहीं कर पाईं, अब समझौते के लिए बोल रही हैं। मैं शिवराज को मजबूर कर दूंगा, उन्हें मुझसे माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने शिवराज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज का परिवार व्यापमं, रेत खनन, ई-टेंडरिंग, पोषण आहार में हुए भ्रष्टाचार में लिप्त है। मैं शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं, मेरे से किसी भी मंच पर बहस कर लें।

सतना में मुख्यमंत्री ने दिया था बयान : à¤¦à¤°à¤…सल, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सतना में सीएम शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह कुंठित हैं। कई बार वह मुझे देशद्रोही लगते हैं। जिन्हें देश, समाज, संस्कृति से कोई लेना देना नही है। ऐसे लोगों को हम धिक्कारते हैं। शिवराज सिंह ने कहा, ये ऐसे शख्स हैं, अगर किसी आतंकवादी को सेना मार दे तो ये उस आतंकवादी à¤•े घर जाते हैं। आतंकवादी को जी कहकर संबोधित करते हैं।

Share This News :