Home > मनोरंजन ,
BJP सांसद हेमा मालिनी से पूछा गया, 'क्या आप मुख्यमंत्री बनेंगी', मिला यह जवाब

जयपुर:  à¤¬à¥€à¤œà¥‡à¤ªà¥€ सांसद और अभिनेत्री हेमामालनी à¤•ा कहना है कि वह जब चाहें, तब मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन उन्हें इसकी इच्छा नहीं है, क्योंकि वे 'बंधना नहीं चाहतीं.' उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद सिने अभिनेत्री ने बांसवाड़ा प्रवास के दौरान यह बात उस वक्त कही जब उनसे पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिलें तो क्या वें मुख्यमंत्री बनेगीं.बांसवाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में हेमामालिनी ने कहा कि 'मुझे इसका शौक नहीं है.....यदि मैं बनना चाहूं तो मैं एक मिनट में बन सकती हूं, लेकिन इससे मैं बंध जाऊंगी, और इससे मेरा फ्री मूवमेंट रूक जाएगा.' अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र 'कृष्ण नगरी' के 'बृजवासी' लोगों के लिए काम करना बहुत अच्छा लगता है.हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में मिली प्रसिद्धि की वजह से जाना जाता है और उन्हें सासंद बनाने में इस प्रसिद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा, 'सांसद बनने से पूर्व भी मैंने पार्टी के लिए बहुत कार्य किए हैं. अब सासंद बनने के बाद मुझे लोगों के लिए काम करने का अवसर मिला है. मैंने पिछले 4 वर्ष में अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित विकास के कई कार्य किए हैं.

Share This News :