Home > मनोरंजन ,
अंगद से ब्रेकअप के बाद Ex गर्लफ्रेंड नोरा की खुल गई किस्मत, अब मिला फिल्म का ऑफर

बॉलीवुड दीवा नेहा धुपिया और अंगद बेदी की शादी के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नोरा फतेही खुब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर-दिलबर गाने से लोगों को दीवाना बनाने वाली नोरा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। खबर हैं कि सलमान खान की 'भारत' में अभिनेत्री नोरा फतेही लैटिनो का किरदार निभाते दिखाई देंगी। मिलाप झवेरी की 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' से लोकप्रिय हुईं मोरक्कन कनाडाई डांसर 'भारत' में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं अली अब्बास। इतना ही नहीं फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी भी नजर आने वाले हैं। 

सलमान खान की भारत में काम करने का ऑफर मिलने के बाद नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह सपना सच होने जैसा है। टीम बेहतरीन है और अली सर और सलमान सर का कॉम्बिनेशन बेजोड़ है। सभी के साथ काम करके काफी मजा आने वाला है।' बता दें कि यह नोरा की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह 'माई बर्थडे सॉन्ग' में नजर आ चुकी हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में कितना कमाल कर पाती है।

Share This News :