Home > मनोरंजन ,
प्रीती बनीं मिसेज इंडिया आइकानिक 2018

कानपूर .जुनून, दृढ़शक्ति और सकारात्मक सोच से कोई भी काम कठिन नहीं लगता। मेहनत से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। मंगलवार को यह कहना था मिसेज इंडिया शी इज इंडिया आइकॉनिक 2018 का खिताब जितने वाली शहर की बेटी प्रीती शर्मा का। 
प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता करते हुए श्यामनगर की रहने वाली प्रीती ने बताया कि नई दिल्ली में 14 जुलाई को सौंदर्य और टैलेंट हंट मिसेज इंडिया शी इज इंडिया 2018 के फाइनल में उन्हें यह खिताब मिला। फाइनल में सिर्फ 45 प्रतिभागी ही बचे थे। सभी में कड़ी टक्कर हुई। आइकॉनिक का खिताब फिल्म स्टार संगीता बिजलानी ने क्राउन पहनाकर दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत प्रीती ने बताया कि घर में पिता हरि कृष्ण शर्मा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। मां कुसुम, दो भाई और दो भाभियां हैं। आज उनकी सफलता के पीछे परिवार का ही हाथ है।  à¤ªà¥à¤°à¥€à¤¤à¥€ ने बताया कि यहां तक सफर तय करने में कई रुकावतें भी आईं। मेरा पहला ऑडिशन अप्रैल में हुआ था। कंपनी की कार्यकारी अधिकारी ऋचा सिंह के साथ ज्यूरी में संगीता बिजलानी, पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रकर, टीवी कलाकार आशका गोरादिया, फिल्म स्टार कुनाल कपूर, श्वेता अटवा मौजूद रहे।

Share This News :