Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सोयाबीन चीन को करेंगे निर्यात: सीएम

विदिशा। à¤¸à¥€à¤à¤® शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न् की भरपूर पैदावार हुई है। सोयाबीन, गेहूं, चना, मूंग, मसूर के भंडार भरे हुए हैं। अब किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए इसका निर्यात किया जाएगा। सोयाबीन का निर्यात चीन में करने के लिए पीएम और विदेश मंत्री प्रयासरत हैं।

सीएम चौहान मंगलवार को मिर्जापुर स्थित नई मंडी में आयोजित फसल बीमा वितरण के कार्यक्रम में बोल रहे थे। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे सीएम चौहान ने वन क्लिक से 1 लाख 33 हजार किसानों के खातों में 443 करोड़ रुपए की राशि जमा की।

इस दौरान उन्होंने 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने प्रतीक के तौर पर कुछ किसानों को फसल बीमा राशि के चेक दिए। वहीं उन्न्तशील किसानों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राहत राशि प्रदान की।

ज्ञापन देते समय हुई धक्का-मुक्की, एसपी का बैज टूटा

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम के निकलते समय बड़ी संख्या में लोग ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और ज्ञापन देने वाले लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक महिला सीएम के काफिले के सामने आकर खड़ी हो गई। जिसे पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक हटाया।

 

वहीं कृष्णा गार्डन के मैनेजर सत्यनारायण राठौर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जुटे परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एसपी विनीत कपूर का बैज टूट गया।

कार्यक्रम में यह खास बोले सीएम

 

-सत्ता में रहो तो रोने-धोने से काम नहीं चलता। नेता तो वो है जो रेत में से तेल निकाल दे। पिछले एक साल में सरकार ने किसानों को 35 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। यह कांग्रेसियों के बस की बात नहीं है। वे बाहर भले ही सरकार को गालियां बकते हों, लेकिन अकेले में पूछते हैं कि इतनी राशि कैसे बांट लेते हो। 

-मेरा प्रदेश की जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। इसी अभियान को लेकर पिछले 13 वर्षों से कार्य कर रहा हूं। विदिशा के लोगों ने मुझे सहारा दिया है। उनका विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा।

 

- कांग्रेस ने जितना विकास पिछले 50 वर्षों में नहीं किया, उससे कहीं अधिक पिछले 13 वर्षों में कर दिखाया है। कांग्रेस के समय में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए लोग तरसते थे।

- कांग्रेसी नेता मुझसे सवाल पूछते हैं, लेकिन उनके सवालों का जवाब क्यों दूं। मैं तो जनता को जवाब दूंगा। कांग्रेस ने 50 साल में प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अब मैं कांग्रेस से इस बर्बादी का हिसाब मांगता हूं।

 

- पहले कांग्रेस के समय में फसल बर्बाद होती थी तो हम तत्कालीन सीएम दिग्विजयसिंह से किसानों को मदद के लिए मिलते थे, लेकिन वे मदद करने की बजाए खी-खी कर हंसते थे।

- राहुल गांधी पर बात करना बेकार है। संसद में ऐसी हरकत की है। जिसे बताया नहीं जा सकता। राहुल के लक्षण अच्छे नेता के नहीं हैं। बचपना करते हैं और फिर कहते हैं कि मुझे पप्पू कहा जाता है।

 

- विदिशा में इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिया जाएगा। अगले माह अगस्त में इस कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। अब विदिशा बदल रहा है। इस बार कांग्रेस के चक्कर में मत पड़ना। पिछली बार गड़बड़ कर दी थी।

Share This News :