Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

केन्द्रीय भूतल परिवहन और जल-संसाधन मंत्री श्री नितिन गडकरी से जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज सुबह ग्वालियर में सौजन्य भेंट की। डॉ. मिश्र ने श्री गडकरी को ग्वालियर-चंबल संभाग सहित संपूर्ण प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। श्री गडकरी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मध्यप्रदेश के अधोसंरचनागत विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देगी।

Share This News :