Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्रीमंत की प्रियदर्शिनी पर गुना की निगाहें

अब गुना विधानसभा को लेकर एक नई चर्चा बल पकड़ रही है। अटकलों का बाजार गरम है कि श्रीमंत की प्रियदर्शिनी यहां से चुनाव लड़ सकती है। हालांकि प्रियदर्शिनी के यहां से लड़ने से मुकाबला एकतरफा हो जायेगा।विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बचा है और राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी गोटियां फिट करने में लगी है। मध्यप्रदेश के परिद ृश्य पर नजर डाले तो यहां सिर्फ वर्तमान में दो ही नेता ऐसे है जो सरकार बनाने का माददा रखते है। कमल दल से मामा और हाथ से श्रीमंत। मामा के बाद श्रीमंत ही एकमात्र स्वीकार्य नेता है।उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी को लेकर चर्चा गरम है कि वह गुना से विधानसभा लड़ेगी। हालांकि यहां से श्रीमंत जिसे टिकट नवाजेंगे वर्तमान में उसकी जीत निश्चित है। अगर महारानी लड़ती है मुकाबला एकतरफा और बड़ी जीत में बदल जायेगा। इसलिए यह कहना उचित होगा कि प्रियदर्शिनी की गुना पर नहीं, बल्कि गुना की प्रियदर्शिनी पर निगाहें है। एक गुना के नेता की माने तो जनता में प्रियदर्शिनी को लेकर उत्साह का माहौल है। 

Share This News :