Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की उपेक्षा पर मंच से कांग्रेस विधायक का बहिष्कार, कमांडो ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया

गुना। à¤²à¤¾à¤² परेड मैदान पर सोमवार को गुना-ग्वालियर फोरलेन मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बमोरी से कांग्रेस विधायक महेंद्रसिंह सिसोदिया को कमांडो ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। दरअसल, विधायक इस बात से नाराज थे कि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी न उन्हें बुलाया गया और न ही कार्ड और शिलालेख पर नाम अंकित कराया गया। इसके चलते उन्होंने मंच से कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था।

शिवपुरी से गुना और गुना से ब्यावरा फोरलेन मार्ग का लोकार्पण सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया के अलावा जिले के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य व ममता मीना, नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा के अलावा कांग्रेस से बमोरी विधायक महेंद्रसिंह सिसोदिया, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को भी बुलाया गया था।

Share This News :