Home > मनोरंजन ,
दुल्हनिया' में अंगद का किरदार करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ एक्सीडेंट

फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में अंगद का किरदार करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार की शाम 6 बजे मुंबई के श्रीजी होटल के पास उनकी बीएमडब्ल्यू कार एक इनोवा कार से टकरा गई। अच्छी बात ये है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस से पूछा गया कि क्या सिद्धार्थ कार ड्राइव कर रहे थे। तो इस पर पुलिस ने कहा कि अभी वह ज्यादा डिटेल्स का पता लगा रही है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायलों को बचाने की है।सिद्धार्थ, 'दिल से दिल तक', 'लव यू जिंदगी', 'आहट', 'जाने पहचाने', 'बालिका वधु' और 'ये अजनबी' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी क्लासेस, सावधान इंडिया जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Share This News :