Home > मनोरंजन ,
फिल्म देखने से पहले पढ़ें कैसी है 'धड़क'

श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का सबको बेसब्री से इंतजार था। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक हैं शशांक खेतान। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है।

जाह्नवी की खूबसूरती ने किया कायल

जाह्नवी फिल्म में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उनके आउटफिट्स भी काफी खूबसूरत हैं। लेकिन जाह्नवी की एक्टिंग में जान नहीं है। उनकी डायलॉग डिलीवरी ज्यादा अच्छी नहीं लगी। 

ईशान खट्टर की एवरेज एक्टिंग

ईशान की एक्टिंग अच्छी तो है, लेकिन जितनी एक्सपेक्टेशन थी उतना कमाल ईशान दिखा नहीं पाए। ओवरऑल बोले तो ईशान की एवरेज परफॉर्मेंस ही देखने को मिली।

आशुतोष राणा का शानदार परफॉर्मेंस

आशुतोष राणा की एक्टिंग में आज भी वही दम दिख रहा है जैसा हमने 'संघर्ष' और 'दुश्मन' में देखा था। आशुतोष की एक्टिंग फिल्म में काफी जान डाल देती है।


थोड़ी धीमी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी बाकी लव स्टोरीज की तरह ही है। फिल्म में कुछ नयापन देखने को नहीं मिला। फिल्म में बहुत जल्दी-जल्दी गानें आते हैं जो फिल्म के फ्लो को खराब कर देते à¤¹à¥ˆà¤‚। जाह्नवी और ईशान की लव स्टोरी के बीच विलेन बनता है जाह्नवी का भाई रूप।
 
घरवालों को इस बारे में पता चलने के बाद दोनों कैसे अपने प्यार पाने के लिए संघर्ष लड़ते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Share This News :