Home > मनोरंजन ,
प्रभास के साथ बेटी अनुष्का की शादी की खबरों पर मां ने दिया ये Shocking बयान

सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के रिलेशन की काफी खबरें आई हैं। दोनों हालांकि कई बार इन खबरों को गलत बता चुके हैं। लेकिन फिर भी दोनों के रिलेशन की नई खबर आ ही जाती है। अब हाल ही में अनुष्का की मां से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा, 'वो दोनों स्टार्स हैं और दोनों ने साथ काम किया है। मैं अनुष्का के लिए मिस्टर परफेक्ट के तौर पर प्रभास को चुनना पसंद करूंगी, लेकिन वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनकी शादी की अफवाहें फैलाना बंद करें।'

अनुष्का ने इससे पहले प्रभास के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा था, 'प्रभास और मैं शादी नहीं कर रहे हैं। प्लीज बाहुबली और देवसेना जैसी केमिस्ट्री असली जिंदगी में होने की उम्मीद न करें। वो सिर्फ स्क्रीन के लिए थी'।

वैसे बता दें कि इस साल के शुरुआत में प्रभास के अंकल ने कहा था, 'मुझसे हर इंटरव्यू में एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि प्रभास शादी कब करेंगे। बता दूं कि प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं। वह इसी साल शादी करने की इच्छा रखते हैं।'

अब सच में प्रभास इस साल तक शादी करेंगे या नहीं ये तो पता चल ही जाएगा।

Share This News :