Home > मनोरंजन ,
बेटे को इमोशनल खत लिखा है सोनाली बेंद्रे ने, सीख देती है उनकी एक बात

सोनाली बेंद्रे ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर हैंडल पर खुलासा किया था कि वे कैंसर से लड़ रही हैं। अब उन्होंने टि्वटर पर एक पोस्ट में अपने बेटे के साथ वाली तस्वीर पोस्ट की है। इसी के साथ उन्होंने एक भावुक पत्र भी लिखा है।

उन्होंने लिखा है 'लगभग 12 साल 11 महीने 8 दिन पहले जब यह पैदा हुआ था तब से ही मेरे दिल पर इसका राज है। जब बिग 'सी'(कैंसर) ने अपना सिर उठाया तो हमारे सामने बड़ी दिक्कत यह थी उसे कैसे और क्या बताएंगे। हम उसे प्रोटेक्ट तो करना ही चाहते थे लेकिन यह भी चाहते थे कि उसे सभी तथ्य बताना भी बेहद जरूरी है। हम हमेशा ही उससे ईमानदार रहे और इस बार भी एेसा ही रहने का मन बनाया। उसने इस खबर को बेहद मैच्योरली लिया और तुरंत ही हिम्मत और सकारात्मकता को सोर्स बन गया। अब तो कई मौको पर हमें लगता है कि वो मेरा पैरेंट है और मुझे बताता है कि क्या करना चाहिए। अब मुझे लगता है कि बच्चों को इस तरह के हालात से मिलावाना बेहद जरूरी है। आवश्यक है कि हम उनके साथ वक्त बिताएं और उन्हें शामिल करें, बजाय इसके कि उन्हें मामले से दूर रखें। उन्हें दर्द और जीवन की सच्चाइयों से बचाने की कोशिश के बावजूद हमने इसका उलटा किया। रणवीर के समर वेकेशन चल रहे हैं और मैं उसके साथ वक्त बिता रही हूं। उसकी मस्ती और पागलपन मुझमें एक ऊर्जा बनाए रखता है और सकारात्मकता से लबरेज कर देता है। हम वाकई एक-दूसरे की ताकत हैं

Share This News :