Home > मनोरंजन ,
केएल राहुल से उड़ी अफेयर की खबरें तो एक्‍ट्रेस ने बताया ...

मुन्ना माइकल फेम हीरोइन निधि अग्रवाल और क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में आम हो गई थीं. हाल ही में जब दोनों लंदन में क्वॉलिटी टाइम बिताते देखे गए तो इनके रिलेशन में होने की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया. लेकिन एक्‍ट्रेस ने एक पोस्‍ट कर इन सभी अफवाहों को शांत कर दिया.निधि ने सोशल मीडिया पर एक पिक्‍चर पोस्‍ट किया, जिसमें उन्‍होंने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ऑल द बेस्‍ट ब्रो. DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ लंदन में सीरीज खेल रही है. निधि अग्रवाल भी साउथ की फिल्म के लिए लंदन में शूटिंग कर रही हैं. काम से फ्री होने के बाद दोनों ने साथ में थोड़ा समय बिताने का फैसला किया.रिपोर्ट के मुताबिक, निधि ने क्रिकेटर फ्रेंड के साथ लंच एंजॉय किया. इसके अलावा वो स्टेडियम के स्टैंड्स से केएल राहुल के लिए चियर अप करती नजर आईं.पिछले दिनों IPL के दौरान दोनों एक रेस्तरां के बाहर नजर आए थे. तभी से उनके अफेयर होने की खबरें उड़ने लगी थीं. लेकिन एक इंटरव्यू में निधि ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया था. कहा था कि, ''मैं और केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. तब मैं एक्ट्रेस नहीं थी और राहुल क्रिकेटर नहीं थे. हालांकि हम बैंगलोर में एक ही कॉलेज में नहीं पढ़े हैं, लेकिन हम पहले से संपर्क में रहे हैं.निधि ने टाइगर श्रॉफ के साथ मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म पिछले साल आई थी.निधि अग्रवाल हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. निधि ने टॉयलेट: एक प्रेथ कथा के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह के साथ दूसरी फिल्म साइन की है.

Share This News :