Home > मनोरंजन ,
ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉवर ले चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस मौके पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब प्रियंका निक के साथ अपना बर्थडे मनाने वाली हैं। वैसे इससे पहले भी वो निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे प्रियंका के बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके एक इंटरव्यू के बारे में जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया था कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉवर ले चुकी हैं।प्रियंका जितनी बोल्ड अंदाज में पर्दे पर दिखाई देती हैं। उतनी ही बेबाकी से वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात करती हैं। तभी तो प्रियंका ने एक चैट शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे। चैट शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर के साथ शॉवर लिया है, तो उन्हें सीधा हां कह दिया था। वैसे प्रियंका ने अपने उस ब्वॉयफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया था। अब ऐसे में लोग बस अंदाजा ही लगा सकते हैं कि वो शख्स कौन है।

Share This News :