Home > मनोरंजन ,
समंदर में पोज देते हुए कटरीना पर शार्क का हमला

फैन्स और अपने करीबियों से जुड़े रहने का सेलेब्स के पास एक ही शानदार जरिया है- सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करना. यही वजह है कि आज आम से लेकर खास हर शख्स बेहतरीन फोटो क्लिक करवाने की जुगत में नजर आता है. ऐसी ही कोशि‍श हाल ही में एक जानी मानी मॉडल कटरीना ने भी की. कटरीना ने ऑस्ट्र‍ेलिया के शानदार बीच पर नर्स शार्क मछलियों के साथ फोटो पोज देने का मन बनाया लेकिन इसी दौरान उन पर हमला हो गया.कुछ दिनों पहले ही मॉडल कटरीना  जारुटस्की अपने परिवार और बॉयफ्रेंड संग ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बीच पर छुट्ट‍ियां मनाने पहुंची थीं.इसी दौरान 19 साल की इस मॉडल ने नर्स शार्क्स के साथ एक शानदार फोटोग्राफ क्लिक करवानी चाही. लेकिन जैसे ही कटरीना पानी पर फ्लॉट पोज दे रहीं थी तभी इन शार्क्स के झुंड में से एक शा‍र्क ने कटरीना पर हमला कर दिया और उनकी कलाई चबा डाली. जैसा कि  तस्वीर में देखा भी जा सकता है.जैसे ही कटरीना को शार्क ने काटा वह अपना बैलेंस खो बैठी और पानी में झटपटाने लगीं.  बीबीसी ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कटरीना ने बताया कि शार्क ने उन्हें काटने से पहले पानी के अंदर कुछ सेकंड्स तक खींचे रखा और फिर कलाई काटी.कटरीना ने खुद को संभाला और हाथ को पकड़े हुए इस तरह पानी से बाहर निकलीं. बता दें इस घटना के बाद कटरीना की कलाई पर कई स्टिच आए हैं. कटरीना ने आगे बताया कि ये घटना और भी भयावह हो सकती थी अगर कोई वहां चिल्लाने लगता. क्योंकि वह बिल्कुल खामोश हो गईं थी और उनके परिवार में से भी किसी ने शोर नहीं मचाया इसलिए शायद शार्क शांत हो गई.

Share This News :