Home > मनोरंजन ,
जोरों से धड़क रहा है जाह्नवी का दिल, आखिर किस बात का है डर

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है, जाह्नवी की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। दरअसल, उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग उनकी तुलना उनकी मां श्रीदेवी से कर रहे है। इस वजह से जाह्नवी टेंशन में हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म की सफलता की दुआ मांगने के लिए अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गईं। मंदिर में दर्शन के दौरान जाह्नवी-खुशी पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आईं। यूं तो जाह्नवी इन दिनों फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में बेहद व्यस्त हैं लेकिन बालाजी के दर्शन करने के लिए उन्होंने आखिरकार अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकाल ही लिया।

Share This News :