Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पीसीसी की नई टीम में सिंधिया का दबदवा

 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की नई टीम शनिवार को एआईसीसी ने घोषित कर दी है। भाजपा पदाधिकारियों की तुलना में कमलनाथ की टीम तीन गुना बड़ी है। भाजपा पदाधिकारियों की संख्या 30 है, जबकि पीसीसी की शनिवार को घोषित नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 25 महामंत्री और 40 सचिवों को शामिल किया गया है।

कुल मिलाकर अब नई पीसीसी में पदाधिकारियों की संख्या 94 हो गई है। इससे पहले पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और दो मीडिया समन्वयक बनाए थे। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की टीम के 35 नेताओं फिर मौका दिया गया है। नए चेहरे केवल 49 हैं। मगर छतरपुर, पन्ना जैसे जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इधर, सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत को एआईसीसी में सचिव बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री अशोक गेहलोत के हस्ताक्षर से उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की कार्यसमिति जारी की गई। 19 उपाध्यक्षों की टीम में 13 अरुण यादव की कार्यसमिति में भी थे, जिनमें से एक सचिव और एक विशेष आमंत्रित को पदोन्न्त किया गया है। वहीं 25 महामंत्रियों में 16 यादव की टीम के हैं, जिनमें से चार सचिवों को पदोन्न्त किया है। वहीं 40 सचिवों में से करीब 34 नए हैं। सचिव बनाए गए कदीर सोनी तो यादव की कार्यसमिति में महामंत्री थे। भोपाल के साजिद अली एडवोकेट व सुरेंद्र सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, जोाराम गुर्जर, महेंद्र सिंह चौहान, मो. सलीम व पीसी शर्मा को उपाध्यक्ष और गौरव रघुवंशी, जितेंद्र सिंह, मनोज शुक्ला व साजिद भाई को सचिव बनाया है।

 

कुछ रिश्तेदार को पद मिले

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक नीलेश अवस्थी के भाई रत्नेश को सचिव बनाकर कार्यसमिति में लिया है। वहीं होशंगाबाद जिला अध्यक्ष से हटाए गए पुष्पराज, बैतूल जिला अध्यक्ष समीर खान और शहडोल के जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी को सचिव बनाकर उनकी नाराजगी कम करने की कोशिश की गई है। दिग्वजय सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह को कमलनाथ की टीम में स्थान नहीं मिल पाया है।पीसीसी की नई टीम में सांसद ज्योतिरादित्य  सिंधिया का दबदवा रहा है.उनके समर्थकों की टीम में भरमार है .

 

 

8 नए जिलाध्यक्ष भी बनाए

एक बड़ा फैसला करते हुए कांग्रेस ने 8 जिलों के अध्यक्षों को बदल दिया है। पार्टी ने नीमच, उज्जैन ग्रामीण, उज्जैन शहर, टीकमगढ़, सतना ग्रामीण, सीधी, दतिया और रीवा जिलों के नए अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया।

 

 

 

 

Share This News :