Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तू कल चला जायगा तो में क्या करूँगा ..गीत सुन एसपी के छलके आंसू

 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार गौरव तिवारी का तबादला एक बार से सुर्ख़ियों में है। दरअसल, छिंदवाड़ा एसपी गौरव तिवारी के आंखों से उस समय आंसू छलक पड़े, जब उन्हें छिंदवाडा से देवास ट्रांसफ़र किए जाने पर विदाई दी जा रही थी। à¤•ई à¤²à¥‹à¤— उनके गले लगकर रोने लगे। ये वही आईपीएस अफसर गौरव तिवारी हैं, जिन्होंने कटनी में हवाला कांड का खुलासा किया था। इसके बाद वह जनता की नजरों में हीरो बन गए थे।असल में, एक स्थानीय कलाकार रोहित रूसिया ने जब 1986 की फिल्म 'नाम" का मोहम्मद अजीज का गाना 'तू कल चला जाएगा तो मैं ? à¤•्या  à¤•रूंगा..." गाया तो वे अपने आपको रोक नहीं पाए और उसे गले लगा लिया। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।शनिवार को जब 13 जिलों के एसपी बदले गए थे तो उनमें छिदंवाड़ा के तिवारी को देवास जिला स्थानांतरित किया गया था। रात को ही उनके एसपी निवास पर स्थानीय लोग विदाई देने पहुंचने लगे। नगर निगम छिंदवाड़ा के थीम सॉन्ग 'मेरी आन छिंदवाड़ा, मेरी शान छिंदवाड़ा, मेरा स्वाभिमान..." को आवाज देने वाले स्थानीय कलाकार रोहित रूसिया भी पहुंचे।उन्होंने गौरव तिवारी की शान में दो-तीन गाने गाए, जिनमें नाम फिल्म का 'तू कल चला जाएगा..." सुनाया तो एसपी ने भावुक होकर गले लगा लिया और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इससे निवास में मौजूद कई लोग भावुक हो गए। कुछ देर बाद गौरव तिवारी सभी को धन्यवाद देते हुए अगले दिन एएसपी को चार्ज देकर वहां से रवानगी ले ली।

 

Share This News :