Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सीएम शिवराज सिंह ने बजाई घंटी

भोपाल। à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व महापौर मालिनी गौड़ ने गुरुवार को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में घंटी बजाकर इंदौर नगर निगम के बॉन्ड दर्ज करवाई। नगर निगम ने शहरी विकास की गतिविधियों में नागरिकों की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 28 जून को 170 करोड़ रुपए के बॉन्ड जारी किए हैं।

इंदौर नगर निगम इस तरह के बॉन्ड जारी करने वाला राज्य पहला और देश का तीसरा नगर निगम बन गया है। भारत सरकार की अमृत योजना के माध्यम से इंदौर शहर में नगर निगम ने जल वितरण, सीवरेज और शहरी परिवहन सुविधाओं को विकसित करने के लिए बॉन्ड जारी किए हैं। इसमें केन्द्र सरकार का 324.05 करोड़, राज्य सरकार का 486.18 करोड़ और नगर निगम का 162.08 करोड़ रुपए अंशदान निर्धारित किया गया है।

उद्योगपतियों से मिले

मुंबई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए कई देशों के वाणिज्यिक दूतों व उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने आस्ट्रेलिया, कनाडा, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, कोरिया और रूस के वाणिज्यिक दूतों से चर्चा की।

 

उन्होंने निवेशकों को 23-24 फरवरी 2019 को इंदौर में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण भी दिया। सिंगापुर के वाणिज्यिक दूत अजीत सिंह ने आश्वस्त किया कि हम सिंगापुर से निवेशक लाएंगे। कनाडा के वाणिज्यिक दूत ने जल संचयन के क्षेत्र में रुचि दिखाई। इस अवसर परमहापौर मालिनी गौड़ जी प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके मिश्रा भी मौजूद थे।

Share This News :