Home > मनोरंजन ,
‘मेंटल है क्या’ के सेट पर हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव की लड़ाई

कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फाइट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनकी किसी न किसी को-स्टार से लड़ाई होती रहती है। इस बार उनकी लड़ाई हुई एक्टर राजकुमार राव के साथ।कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फाइट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनकी किसी न किसी को-स्टार से लड़ाई होती रहती है। इस बार उनकी लड़ाई हुई एक्टर राजकुमार राव के साथ वो भी दोनों की अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' के सेट से। इस लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कंगना रनौत ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ झगड़ती नजर आ रही हैं। लेकिन अगर आप यह सोचकर परेशान हो रहे हैं कि ये दोनों एक्टर्स सच में झगड़ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। असल में कंगना ने यह वीडियो लोगों को यह बताने के लिए पोस्ट किया है कि उनकी आने वाली फिल्म किस डेट को रिलीज होगी?जी हां, पहले तो इस वीडियो में राजकुमार राव और कंगना रनौत एक-दूसरे से टकराते हैं और फिर लोगों को बताते हैं कि उनकी नई फिल्म ‘मेंटल है क्या’साल 2019 में 22 फरवरी को रिलीज होगी।

Share This News :