Home > राज्यो से ,
रामगोपाल यादव की घर वापसी, मुलायम ने रद्द किया निष्कासन

समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के चलते पार्टी से बाहर निकाले गए राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी हो गई है। रामगोपाल को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था लेकिन अब पार्टी ने उनका निष्कासन रद्द कर दिया है। à¤¬à¤¤à¤¾ दें कि रामगोपाल यादव को 23 अक्टूबर को पार्टी से निकाल दिया गया था। खुद शिवपाल यादव ने इसका ऐलान किया था।

निष्कासन रद्द होने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि ये तो होना ही थी। मेरी पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा है। वो कभी मेरे खिलाफ नहीं थे।अपनी घर वापसी पर उन्होंने कहा कि मैं तो घर में ही था। मैं पार्टी से जरूर निकाला गया था लेकिन मैं हमेशा से पार्टी में था।

 

Share This News :