Home > मनोरंजन ,
'संजू' को लेकर पहली बार बोले संजय, रणबीर के काम पर किया ये कमेंट

रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' रिलीज हो गई है और फिल्म को क्रिटिक्स, दर्शकों और बॉलीवुड स्टार्स ने खूब पसंद किया है। संजय दत्त जिनकी ये बायोपिक है उनसे जब फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने भी फिल्म की तारीफ की। दरअसल, शनिवार को फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर संजय से संजू को लेकर पूछा कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी? तो संजय ने कहा, 'फिल्म में रणबीर ने कमाल का काम किया है। मुझे लगता है कि संजू एक शानदार फिल्म है। परेश जी और विक्की कौशल ने भी बहुत अच्छा काम किया है। मेरी जिंदगी का जो भी सच है वो दर्शकों को इस फिल्म के जरिए देखने को मिलेगा।'

संजय से फिर पूछा गया कि वो 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में एक गैंग्स्टर का किरदार क्यों निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी उम्र के हिसाब से किरदार करना चाहता हूं और मुझे कमर्शियल सिनेमा पसंद है। जब मेरे पास मेरी उम्र के मुताबिक कोई किरदार आता है तो मैं उसे कर लेता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म का जॉनर क्या है। मैं जिन किरदारों के साथ जुड़ाव महसूस नहीं करता हूं उनको नहीं करता हूं। फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही इमोशनल है जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे। मुझे इस फिल्म को करते हुए बहुत मजा आया।'

Share This News :