Home > मनोरंजन ,
'संजू' के फैन्स के लिए बुरी खबर, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म!

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने फिल्म के स्क्रीन शॉर्ट्स शेयर किए हैं। खबर है कि ये फिल्‍म एचडी में लीक हो गई है। लेकिन अब इस लीक की खबर में कितनी सच्‍चाई है, यह देखना अभी बाकी है।

वैसे फिल्म के लीक होने की खबर के बाद से रणबीर के फैन्स काफी दुखी हैं और वो सबसे यही अपील कर रहे हैं कि फिल्म को लीक न किया जाए।

बता दें कि ये फिल्‍म देशभर में 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की गई है। इतनी स्क्रीन्स में रिलीज होने के बाद संजू इस साल 'रेस 3' के बाद दूसरी सबसे ज्‍यादा स्‍क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्‍म है।

Share This News :