Home > अपना शहर ,
संभाग में 5 लाख 89 हजार से अधिक एलईडी बल्बों की बिक्री

विद्युत बचत को लेकर हर परिवार से एलईडी बल्बों को खरीदने का सिलसिला जारी है। ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों में मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अभी तक 5 लाख 89 हजार 728 एलईडी बल्बों का विक्रय किया गया है।

      कमिश्नर ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 3 लाख 31 हजार 735 एलईडी बल्बों की बिक्री ग्वालियर जिले में की गई है, 91 हजार 97 बल्बों की बिक्री गुना जिले में, 55 हजार 103 बल्बों की बिक्री अशोकनगर, 82 हजार 383 बल्बों की बिक्री शिवपुरी जिले में और 29 हजार 410 बल्बों की बिक्री दतिया जिले में की गई है।

Share This News :