Home > अपना शहर ,
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक लाख 20 हजार से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन

गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने के लिये केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्वालियर संभाग में एक लाख 20 हजार 89 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन (सिलेण्डर) प्रदाय किए गए हैं।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने बताया कि शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 42 हजार 425 परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। गुना जिले में 24 हजार 779, ग्वालियर जिले में 19 हजार 884, दतिया जिले में 15 हजार 923 और अशोकनगर जिले में 17 हजार 78 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

      उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह संभाग में 6 हजार 720 परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें सर्वाधिक ग्वालियर में 10 हजार 7, दतिया में 825, अशोकनगर में एक हजार 228 और शिवपुरी जिले में 2 हजार 206 परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

Share This News :