Home > मनोरंजन ,
'सत्यमेव जयते' के ट्रेलर में जॉन का जोरदार एक्शन

भ्रष्टाचार मिटाने निकले पुलिसवाले के कहानी पर बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में मनोज बाजपेई और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। ‘सच में अच्छे दिन आ गए’ और ‘56 इंच’ का जिगर जैसे चर्चित शब्दों का इस्तेमाल कर बनाए गए इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और डायलॉगबाज़ी है।

ये कहानी दो लोगों की है जिसमें से एक अपने तरीके से करप्शन को मिटाने निकला है। जॉन अब्राहम उस रोल में हैं जो बता रहे हैं कि सत्य के लिए लड़ कर कैसे झूठ पर जीत हासिल की जाती है। ‘क़ानून को हाथ में लेने का हक़ सिर्फ क़ानून को होता है’ जैसे संवाद इस फिल्म की जान बन सकते हैं।

 

Share This News :