Home > अपना शहर ,
5329 बिगड़े हैण्डपम्पों में 25 हजार 617 मीटर राइजर पाईप बदले गए

ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों में बिगड़े हैण्डपम्पों को दुरूस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अभी तक 5 हजार 329 बिगड़े हैण्डपम्पों में 25 हजार 617 मीटर राइजर पाईप बढ़ाए गए अथवा बदले गए हैं।

      लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले में एक हजार 687 खराब हैण्डपम्पों में 7 हजार 559 मीटर राइजर पाईप बढ़ाए एवं बदले गए हैं। इसी प्रकार दतिया जिले के एक हजार 8 हैण्डपम्पों में 4 हजार 648, गुना जिले के 915 हैण्डपम्पों में 5 हजार 628, अशोकनगर जिले के एक हजार 89 हैण्डपम्पों में 4 हजार 131 और शिवपुरी जिले के 630 बिगड़े हैण्डपम्पों में 3 हजार 651 मीटर राइजर पाईप बढ़ाए एवं बदले गए हैं।

Share This News :