Home > मनोरंजन ,
सपना चौधरी के फेमस गाने पर यूं नाचीं TV की नई-नवेली दुल्हन

नई नवेली दुल्हन बनीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों जो भी करती हैं वो सुर्खियों का हिस्सा बन जाता है। तभी तो हाल ही में जब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सपना चौधरी के फेमस गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस किया तो ये वीडियो रातों रात वायरल हो गया। जी हां, 'किन्नर बहू' के नाम से फेमस रुबीना ने टीवी एक्टर शरद केलकर और हुसैन कुवाजरवाला के साथ इस वीडियो में जमकर ठुमके लगाए हैं। इस दौरान दोनों एक्टर्स की वाइफ कीर्ति केलकर और टीना हुसैन भी इनके साथ मौजूद थीं।

Share This News :