Home > अपना शहर ,
कमिश्नर श्री रूपला ने 364 विभागीय जाँच के प्रकरणों का किया निराकरण

संभागीय कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने अपने न्यायालय से विभिन्न विभागों के 693 लंबित विभागीय जाँचों के प्रकरणों में से अभी तक 364 प्रकरणों का निराकरण मुहिम चलाकर किया है।

      कमिश्नर श्री रूपला ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के 693 विभागीय जाँच के प्रकरण लंबित थे। जिन्हें एक अभियान चलाकर निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को अपने न्यायालय से 15-20 प्रकरणों में सुनवाई करके उनमें अंतिम निर्णय दिया जाता है। अभी तक 639 ऐसे लंबित विभागीय मामलों में से 339 प्रकरणों में निराकरण किया गया है। वर्तमान में निराकरण के लिये 329 प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

Share This News :