Home > अपना शहर ,
बैंक की लाइन में लगे लोगों को सभापति श्री माहौर ने बांटे फल एवं पानी के पाउच

लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी के पास भारतीय स्टेट बैंक में नोट बदलने के लिए लाइन में लगे नागरिकों को सभापति श्री राकेश माहौर के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने फल एवं पानी के पाउच वितरित किए।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नोट बदलने के लिए नागरिकों को कई घंटे तक लाइन में लगना पड रहा है, इसको देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों की मदद की जा रही है। इसी क्रम में लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी के पास भारतीय स्टेट बैंक में नोट बदलने के लिए लाइन में लगे नागरिकों को सभापति श्री राकेश माहौर के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने फल एवं पानी के पाउच वितरित किए। इस अवसर पर श्री जंडल सिंह गुर्जर, श्री सतीश कौरव, श्री महेश राजपूत, श्री राकेश सेन, श्री दिनेश कुशवाह, श्री लल्ला शिवहरे सहित बडी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News :