Home > मनोरंजन ,
शाहरुख ने नहीं की इरफान खान की कोई मदद, ऐसे हुआ खुलासा

कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आई थी कि इरफान खान की मदद करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाभी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग शाहरुख की तारीफों के पुल बांध रहे थे और इरफान के साथ उनकी दोस्ती की मिसाले दे रहे थे। लेकिन अब इस मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, शाहरुख ने कभी इरफान की मदद ही नहीं की।इरफान के प्रवक्ता ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। मंगलवार को इरफान की टीम के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी करते हुए इस खबर को झूठा बताया है। उन्होंने कहा- 'शाहरुख-इरफान के बारे में फैल रही खबर किसी इंसान के दिमाग की कल्पना भर है, जिसने अविश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर को चलाया। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इस बयान के साथ ही शाहरुख-इरफान के मिलने की खबरों पर विराम लग गया है।एक वेबसाइट ने लंदन जाने से पहले दोनों की मुलाकात का दावा किया था। जिसमें लिखा था कि इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन कर इरफान की उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्हें मड आइलैंड वाले घर बुलाया। जहां दोनों ने साथ में 2 घंटे बिताए। वहीं शाहरुख ने अपने लंदन वाले घर की चाबी भी इरफान को दी हैं। दोनों ने 9 साल पहले निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘बिल्लू’ (2009) में साथ काम किया था। à¤‡à¤°à¤«à¤¾à¤¨ न्‍यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। एंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की उन कोशिकाओं में होता है, जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती हैं। इन्हीं कोशिकाओं के अनियंत्रित तरीके से बढ़ने की वजह से यह ट्यूमर का रूप ले लेता है। यह बीमारी बेहद कम लोगों को ही होती है। एक अनुमान के मुताबिक यह 1 लाख लोगों में से सिर्फ 5 को होती है।

Share This News :