Home > मनोरंजन ,
मंच पर रो पड़े बोनी, बेटे-भाई ने संभाला, देखें IIFA का सबसे इमोशनल पल

बैंकॉक में आयोजित हुआ आईफा अवॉर्ड 2018 कई लिहाज से खास रहा. बॉलीवुड की एवरग्रीन डीवा रेखा ने जहां मुजरा कर सेलेब्स का दिल जीता, वहीं दूसरी ओर अर्जुन-रणबीर-बॉबी की धमाकेदास डांस परफॉर्मेंस ने अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए. लेकिन इस मस्ती-धमाल के बीच एक ऐसा पल भी आया जब सभी की आंखें नम हो गईं. ये वो मूमेंट था जब थियेटर में मौजूद एक-एक शख्स की आंखों में पानी था. IIFA अवॉर्ड्स का सबसे इमोशनल मूमेंट तब था जब श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड का ऐलान किया गया.श्रीदेवी का ये अवॉर्ड मंच पर बोनी कपूर लेने आए. इस दौरान वे अपनी पत्नी को यादकर भावुक हो गए. पिता को यूं भावुक देख अर्जुन कपूर से रहा नहीं गया. वे तुरंत स्टेज पर पिता को सहारा देने पहुंच गए.अनिल कपूर भी स्टेज पर आए और उन्होंने भाई को दिलासा दिया. इस दौरान मंच पर नेता अमर सिंह भी मौजूद थे. आईफा नाइट्स में ये पल सबसे भावुक था.बोनी कपूर खुद को संभालने की भरपूर कोशिश करते दिखे.  पत्नी को मिले सम्मान से जितना खुश वो थे, उतना ही श्रीदेवी के साथ ना होने से दुखी. उनका दिल इस कदर भर आया कि आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे.भाई अनिल कपूर को गले से लगाते हुए बोनी कपूर. पीछे खड़े उनके बेटे अर्जुन पिता को भावुक देख खुद भी इमोशनल हो गए.बता दें, श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया है. ये अवॉर्ड बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ लिया था. तब भी बोनी कपूर काफी इमोशनल हो गए थे.आईफा के मंच पर भावुक नजर आते बोनी कपूर. दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के चले जाने के बाद बोनी और उनके परिवार के लिए इतने महीनों बाद भी इस सदमे से निकलना मुश्किल है.आईफा के मंच पर अनिल कपूर. भाई की आंखों में आंसू देख उनकी आखें भी नम हो गईं.

Share This News :