Home > मनोरंजन ,
इस घटना की वजह से ट्रांसजेंडरों के लिए काम कर रही हैं अनुकृति वास

19 साल की उम्र में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली तमिलनाडु की अनुकृति वास दूसरी ब्यूटी क्वीन्स से हटकर हैं। तभी तो वो ट्रांसजेंडरों को शिक्षित करने का काम कर रही हैं। आखिर किस घटना ने उन्हें ये काम करने के लिए प्रेरित किया। इस बारे में वो बताती हैं- "मैं ट्रांसजेंडरों की शिक्षा के लिए काम कर रही हूं। स्कूल के समय का मेरा एक दोस्त ट्रांसजेंडर था और उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया था। इस घटना ने मुझे इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। मैं एक अनाथालय और एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) के साथ काम कर उनके बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही हूं। ताकि किसी और के साथ ऐसा न हो"

Share This News :