Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जानिए PM मोदी के मध्यप्रदेश दौरे की खास बातें

 à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा शनिवार को सौगातों से भरा रहा। जहां पीएम मोदी मोहनपुरा में 38 अरब की लागत से बने डैम का लोकार्पण किया। 17 गेट वाले इस डैम से सिंचाई के साथ ही 300 गावों की प्यास बुझेगी।

मोदी की अगवानी के लिए राजगढ़ सज-धज कर पहले से तैयार था। लोग एक जैसे सांफे और कपड़े पहनकर पहुंचे। महिलाओं ने भी एक ही रंग की साड़ी पहन रखी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में चार हजार 713 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। अपने तरह के बेहद अनूठे कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्रदेशभर के इन जिलों के विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया। इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों ने पीएम मोदी से सीधे संवाद किया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया। पीएम ने सबसे पहले छिंदवाड़ा में पीएम आवास योजना के तहत लोगों का गृहप्रवेश कराया। बुरहानपुर में पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना सहित 2 योजनाओं का ई-शुभारंंभ किया। जबलपुर स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना और पीएम आवास योजना के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

इंदौर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदौर तो मैं पहले भी आते रहा हूं, लेकिन इस बार इंदौर के लोगों ने ऐसा ऐसा पराक्रम किया कि मुझे यहां आना पड़ा। मैं इंदौर के सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं। ये देश का सबसे स्वच्छ शहर है और मैं इंदौर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

 

मोदी इंदौर के नेहरु स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर मैं गौरव अनुभव करता हूं और आपको बहुत-बहुत बधाइयां देता हूं। पहले मैं राजगढ़ में था और अब देश के सबसे स्वच्छ शहर में आने का मौका मिला। स्वच्छ भारत महात्मा गांधी का संकल्प था, जिसे पूरा करने का बीड़ा आज पूरे देश ने उठाया है। अब भारत स्वच्छ होकर ही रहेगा।

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देवी अहिल्याबाई होलकर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में लोगों की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा। कुछ लोग होते हैं, जिनके जीवन का एक-एक अध्याय प्रेरणा देने वाला होता है। इंदौर ने सिविक सेंस को भी अपने जीवन में उतारकर देवी अहिल्या को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

Share This News :