Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
PM मोदी ने याद किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विजन, कहीं ये बातें

राजगढ़। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के राजगढ़ में मोहनपुरा डैम का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन को याद किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर मोदी ने कहा, विद्या-वित्त-विकास. यह मुखर्जी के विजन की सबसे बड़ी बातें थीं। इसी पर चलते हुए आज भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं।

बकौल मोदी, आज केंद्र हो या देश के किसी भी राज्य में चलने वाली भाजपा सरकार, डॉक्टर मुखर्जी के विजन से अलग नहीं है। चाहे युवाओं के लिए स्किल इंडिया मिशन हो या स्टार्ट अप योजना, स्वरोजगार के लिए मुद्रा योजना हो या फिर मेक इन इंडिया, इनमें आपको डॉक्टर मुखर्जी के विचारों की झलक मिलेगी।

यह काम पहले की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इस विजन पर वो भी चल सकते थे, लेकिन एक ही परिवार के महिमामंडल में लगे रहे।

मोदी के संबोधन की खास बातें -

- ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज 4 हजार करोड़ रुपए की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के साथ-साथ पानी की 3 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने का अवसर मिला।

 

- इन सिचाई परियोजनाओं से जुड़े हर व्यक्ति को, अपने सिर पर ईंट उठाने वाले को, तसला उठाने वाले को, फावड़ा चलाने वाले को, छोटी-छोटी मशीनों से लेकर बड़े-बड़े यंत्र चलाने वाले को मैं नमन करता हूं। गर्मी हो या बरसात, राष्ट्र निर्माण के जिस पुण्य कार्य में वो जुटे हैं, वो अतुलनीय है।

- इतनी बड़ी संख्या में आपका आना इस बात की गवाही दे रहा है कि सरकार पर, उसकी नीतियों पर आपका कितना विश्वास है। जो लोग देश में भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं, वो जमीनी सच्चाई से किस तरह कट चुके हैं, आप इसकी साक्षात तस्वीर हैं।

 

- 23 जून देश के महान सबूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। 23 जून दिन कश्मीर में उनकी शंकास्पद मृत्यु हुई। मैं इस मंच से उन्हें नमन करता हूं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहा करते थे, शासन का पहला कर्तव्य धनहीन और गृहहीन जनता की सेवा करना है।

- राजगढ़ जिला पिछड़े होने की अपनी पहचान को छोड़ने जा रहा है। सरकार ने इसे आकांक्षी जिलों या Aspirational District के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है। आपके जिले में अब स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पोषण, जल संरक्षण, कृषि जैसे विषयों पर और तेजी से काम किया जाएगा।

 

- सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि आने वाले समय में आकांक्षी जिलों के हर गांव में, सभी के पास गैस कनेक्शन हो, हर घर में बिजली कनेक्शन हो, जनधन योजना के तहत सभी के पास बैंक खाते हों, सभी को सुरक्षा बीमा का कवच मिला हो, हर गर्भवती महिला और बच्चे का टीकाकरण हो।

- ये परियोजना ना सिर्फ तेजी से होते विकास का उदाहरण है बल्कि सरकार के काम करने के तौर तरीके का भी सबूत है। लगभग 4 वर्ष के भीतर इस परियोजना को पूरा किया गया है। इसमें माइक्रो इरीगेशन का विशेष ध्यान रखा गया है, यानि पाइपलाइन बिछाकर खेत तक पानी पहुंचाने को प्राथमिकता दी गई है।

 

- मालवा की धरती पर पानी की कमी नहीं है, लेकिन पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस के दस साल के राज में किसी ने हमारी नहीं सुनी। मध्यप्रदेश के किसान मेहनती है। उसे कुछ नहीं चाहिए। सिर्फ सिंचाई के लिए पानी दे दो, वो चमत्कार करके दिखा देंगे।

 

बकौल शिवराज, कांग्रेस के राज में हमारे किसान खाद के लिए तरसते थे। आज खाद की कहीं कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्रीजी ने हमारे लिए अपना खजाना खोल दिया है। हम नया भारत बनाने में प्रधानमंत्रीजी का सहयोग करेंगे। बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ भी प्रधानमंत्री का सपना है। हम इसमें भी पूरा योगदान देंगे। हम नया राजगढ़ बनाकर प्रधानमंत्रीजी के सपनों को साकार करेंगे।

Share This News :