Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राजगढ़ को बड़ी सौगात, PM मोदी ने किया 300 गांवों की प्यास बुझाने वाले डैम का शुभारंभ

राजगढ़ । à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो चुका है। शनिवार दोपहर करीब 12.05 बजे पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। कुछ मिनट यहां रुकने के बाद मोदी हेलिकॉप्टर से राजगढ़ रवाना हो गए, जहां मोहनपुरा में 38 अरब की लागत से बने डैम का लोकार्पण किया। 17 गेट वाले इस डैम से सिंचाई के साथ ही 300 गावों की प्यास बुझेगी।

मोदी की अगवानी के लिए राजगढ़ सज-धज कर पहले से तैयार था। सभी तरह की रिहर्सल की जा चुकी थी। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो चुका था। 12.30 बजे तक पांडाल पूरी तरह भर गया था। लोग एक जैसे सांफे और कपड़े पहनकर पहुंचे। महिलाओं ने भी एक ही रंग की साड़ी पहन रखी है। बारिश की आशंका थी, लेकिन मौसम साफ है। हल्के बादल छाए हैं। सभास्थल पर कुर्सियां कम पड़ गई हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी यहां खाली हाथ नहीं आए हैं। प्रदेश के लिए करोड़ों की योजनाएं का लोकार्पण करके जाएंगे।स्वागत भाषण पदेश के जल और जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ने दिया .

 

Share This News :