Home > मनोरंजन ,
स्वरा भास्कर ने अब महिलाओं की यौन इच्छाओं पर दिया ये बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। बता दें कि इस फिल्म में स्वरा के एक सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। उस सीन को लेकर स्वरा ने हाल ही में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि 'वीरे दी वेडिंग' के उस सीन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाएगा लेकिन उन्हें यह भी लगा कि इससे महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में विमर्श à¤¶à¥à¤°à¥‚ होगा। यह विषय भारतीय समाज और फिल्मों में अछूत माना जाता है। 
       
स्वरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। इस दृश्य से लोगों को धक्का लगेगा। कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे। मैं कुछ मामलों में काफी उदार विचार रखती हूं, राजनीतिक मामलों पर अपने विचार रखती हूं, इसलिए लोग मुझ पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है।

Share This News :