Home > मनोरंजन ,
शिवांगी और मोहसीन के ब्रेकअप की खबरों से उठ गया पर्दा

टीवी पर आने वाले चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस जोड़ी नायरा और कार्तिक यानि शिवांगी और मोहसीन काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, बीते दिनों शो के सेट पर हुई इफ्तार पार्टी की कुछ फोटोज में मोहसीन और शिवांगी आसपास ही बैठे थे, लेकिन फोटो को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं। बस, उसी के बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि टीवी की खूबसूरत जोड़ी असल जिंदगी में अब अलग हो चुकी है। लेकिन बीते रात हुए गोल्ड अवॉर्ड 2018 के दौरान इन अफवाहों से पर्दा उठ गया और साफ हो गया कि दोनों अभी भी साथ हैं। à¤¦à¤°à¤…सल, शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवॉर्ड फंक्शन की कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच सब कुछ ठी है। दोनों बीती रात गोल्ड अवॉर्ड में शरीक हुए थे। उस दौरान ये रिश्ता क्या कहलता है को कई अवॉर्ड मिले और वहीं शिवांगी और मोहसीन को इस सीरीयल के लिए बेस्ट जोड़ी का खिताब दिया गया। बस, शिवांगी ने इसी फोटो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों ने हाथों में अवॉर्ड पकड़े हुए हैं और शिवांगी ने कैप्शन दिया है, 'विनिंग स्माइल...बेस्ट जोड़ी।' बता दें कि दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पर्दे के साथ-साथ उनकी केमेस्ट्री असल लाइफ में भी साफ दिखती है। 

Share This News :