Home > अपना शहर ,
शिक्षा विभाग द्वारा संभाग में 8 लाख 93 हजार जाति प्रमाण पत्र तथा 13 लाख 90 हजार से अधिक छात्रों के आधार कार्ड बनवाये

ग्वालियर संभाग में शिक्षा विभाग के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने का कार्य शालाओं में अभियान के रूप में किया गया। अभियान के तहत संभाग में 8 लाख 93 हजार 407 छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र तथा 13 लाख 90 हजार 459 बच्चों के आधार कार्ड तैयार कराए गए हैं।

      संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने बताया कि संभाग के सभी जिलों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण-पत्र तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में संभाग में 8 लाख 93 हजार 407 प्रमाण-पत्र तैयार कराए गए हैं। इनमें 8 लाख 34 हजार 494 का वितरण भी कर दिया गया है। संभाग के दतिया जिले में एक लाख 49 हजार 933, गुना में 2 लाख 81 हजार 155, शिवपुरी जिले में 3 लाख 41 हजार 23, ग्वालियर जिले में एक लाख 14 हजार 726 तथा अशोकनगर जिले में 6 हजार 570 जाति प्रमाण-पत्र बनाए गए हैं।

      इसी प्रकार संभाग में स्कूली बच्चों के आधारकार्ड तैयार कराने हेतु भी शालाओं में अभियान चलाया गया। इसके तहत संभाग में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक के 13 लाख 90 हजार 459 आधारकार्ड तैयार कराए गए हैं। संभाग के ग्वालियर जिले में 3 लाख एक हजार 141, गुना जिले में 3 लाख 35 हजार 898, शिवपुरी जिले में 4 लाख 18 हजार 70, दतिया जिले में एक लाख 55 हजार 787 तथा अशोकनगर जिले में एक लाख 79 हजार 563 छात्र-छात्राओं के आधारकार्ड तैयार कराए जाकर वितरित कराए गए हैं।

Share This News :